{"_id":"6403aa2b70ca91a5c1075624","slug":"stray-dogs-bite-1200-in-two-months-now-municipal-corporation-will-sterilize-800-every-month-pkl-office-news-c-16-1-78671-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: शहर से सात मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: शहर से सात मोटरसाइकिल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। शहर से सात मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सेक्टर-5 थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी की थी। क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विक्रम सिंह लालडू निवासी के रूप में हुई है। आरोपी को 2021 में चोरी की मोटरसाइकिल के समेत लालडू पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपी बेल पर जेल से बाहर आया और चोरीछिपे दूसरी जगह रहने लगा। पंचकूला पुलिस को आरोपी की तलाश थी। उसे अब गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम ने सेक्टर-5 थाना क्षेत्र से साल 2020 व 2021 में सात मोटरसाइकिल चोरी किए थे। लालडू पुलिस ने आरोपी को 2021 में चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया था। उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। कुछ समय बाद उसकी बेल हो गई थी। इसके बाद आरोपी पत्नी के साथ दूसरी जगह रहने लगा था। आरोपी पंचकूला पुलिस की लिस्ट में वांटेड था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी विक्रम को डेराबस्सी से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में चोरी के और खुलासे भी हो सकते हैं। पुलिस आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिलों को भी रिकवर करेगी।
8 फरवरी को सेक्टर-10 से चोरी की थी मोटरसाइकिल
पुलिस के अनुसार, भूपिंद्र सिंह ने सेक्टर-5 पुलिस ने शिकायत में बताया कि वे 8 फरवरी 2021 को सेक्टर-10 मार्केट में किसी काम से आए थे। वे अपनी मोटरसाइकिल को खड़ी करके चले गए। जब वे वापस आए तो वहां पर उनकी मोटरसाइकिल नहीं थी। शिकायतकर्ता ने आसपास मोटरसाइकिल की तलाश की लेकिन उन्हें मोटरसाइकिल नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी थी।