फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Strategy made to tighten the screws on incidents of theft by meeting

बैठक कर चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने की बनाई रणनीति

Wed, 07 Jul 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Strategy made to tighten the screws on incidents of theft by meeting
रायपुररानी। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने रायपुररानी थाना में पहुंचकर सरपंचों व स्थानीय लोगों से बैठक की। रायपुररानी थाना में पहुंचे डिटेक्टिव इंचार्ज मोहिंद्र सिंह ढांढा, सीआईए इंचार्ज अमन कुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज, रायपुररानी थाना प्रभारी यशदीप सिंह सहित कई पुलिस कर्मचारियों ने भाग लेते हुए चोरी की घटनाओं पर शिकंजा कसने की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

मोहिंदर सिंह ढांढा ने बताया कि बैठक में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सरपंचों को निर्देश दिए हैं कि गांव में ठीकरी पहरा लगाया जाए और सभी गांववासियों को सूचित करें कि अपना कीमती सामान जेवर इत्यादि घर में सेव रखें व नकदी बैंक में रखें। डिटेक्टिव इंचार्ज ने कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत गांव के सरपंच, नंबरदार व पुलिस को दें ताकि जांच की जा सके। सीआईए इंचार्ज अमन कुमार ने कहा कि बाहरी राज्य से आने वाले किराएदार को पुलिस वेरिफिकेशन के बिना कोई भी मकान दुकान किराए पर न दें। इस मौके पर सरपंच एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान शरणजीत सिंह काका, गांव खेड़ी के सरपंच शीशपाल राणा, अमित कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed