फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stopping the seminar organized by PU on the martyrdom centenary of the ninth Guru is condemnable: Dhami

पीयू द्वारा नौवें गुरु की शहादत शताब्दी पर आयोजित सेमिनार को रोकना निंदनीय : धामी

Mon, 27 Oct 2025 10:05 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:05 PM IST
विज्ञापन
Stopping the seminar organized by PU on the martyrdom centenary of the ninth Guru is condemnable: Dhami
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा छात्र संगठन साथ की ओर से विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार को रोकने के कदम पर संज्ञान लिया है। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा की है। धामी ने एक बयान में कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शताब्दी को समर्पित सेमिनार की अनुमति न देना सिख विरोधी कृत्य है। यह विचारों की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। यह बेहद दुखद और चिंताजनक है कि पंजाब की धरती पर बने पंजाब विश्वविद्यालय में सिख विद्वानों और विचारकों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। धामी ने कहा कि सिख विद्वानों के खिलाफ आपत्तियों के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सेमिनार को रद्द करना पूरी तरह से तर्कहीन और भेदभावपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति और डीन स्टूडेंट वेलफेयर से इस मामले में स्पष्टीकरण की मांग की और केंद्र सरकार व पंजाब सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed