फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stone pelting on police in Rajiv Colony, 9 soldiers injured, aerial firing in self-defense

राजीव कॉलोनी में पुलिस पर पथराव, 9 जवान घायल, आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग

Fri, 13 Aug 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police in Rajiv Colony, 9 soldiers injured, aerial firing in self-defense
क्षतिग्रस्त पुलिस पीसीआर। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में देर रात एक बजे पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर दोनों पक्षों ने पथराव कर दिया। पथराव के दौरान नौ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। पुलिस के समझाने के बाद जब दोनों पक्ष पथराव से नहीं माने तो पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के मामले में 13 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इसमें आठ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आरोपियों को शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया जाएगा। रात एक बजे पथराव की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह और डीसीपी मोहित हांडा मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सुमेर, राधा, उषा, कुलविंद्र, संजय, सागर, मितो, सविता, सुनीता, खुशी, साहिल, सुंदर और विक्की पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने और मारपीट का केस दर्ज किया है। नौ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आईं। इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में देर रात एक बजे सेक्टर-16 पुलिस चौकी को सूचना मिली कि आरोपी सुमेर और सविता के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। सुमेर की तरफ सात लोगों ने छत पर चढ़कर सविता के घर पर पथराव कर दिया। इसके बाद सविता की ओर से तीन लोगों ने पेड़ पर चढ़कर सुमेर के घर पर पथराव कर दिया। दोनों पक्ष में पथराव की सूचना मिलने के बाद सेक्टर-14 थाना और सेक्टर-16 पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को घर की ओर आता देखने के बाद आरोपी सुमेर और सविता दोनों पक्ष के लोगों ने घरों की लाइट बंद कर पथराव कर दिया। पथराव करने के बाद पुलिस की ओर से समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद भी दोनों पक्षों ने पथराव बंद नहीं किया। इस पर पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग की गई। आरोपी अपना बचाव करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
ये लोग किए गिरफ्तार
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें सुमेर, कुलविंद्र, संजय, मितो, सविता, उषा, साहिल और विक्की शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

कोट...
पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है। अभी तक पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों को भी पुलिस गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
-मोहित हांडा, पुलिस उपायुक्त, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed