फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   stole purse in media center and withdrew money from credit card

Panchkula News: मीडिया सेंटर में पर्स चोरी कर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले

Thu, 20 Jun 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
stole purse in media center and withdrew money from credit card
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। सेक्टर- 1 मीडिया सेंटर की आलमारी में रखा पर्स चोरी कर क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ के दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जून को वह मीडिया सेंटर अपने दोस्त के साथ आए थे। उन्होंने अपना पर्स मीडिया सेंटर की अलमीरा में रख दिया। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर पैसा डेबिट होने का मैसेज आया तो उन्होंने मीडिया सेंटर की अलमारी चेक की तो वहां पर पर्स नहीं था। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अभिषेक यादव नाम के युवक ने उसे पर्स रखते हुए देखा था और उसी पर उन्हें पर्स चोरी करने का शक है। उनके कार्ड से करीब 6 हजार रुपये निकाले गए। उसके बाद उन्होंने तुरंत अपना कार्ड ब्लॉक करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed