फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stole goods by breaking the lock of USA resident's house, police arrested two women

यूएसए निवासी के घर का ताला तोड़ सामान चुराया, पुलिस ने दो महिलाओं को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Sep 2021 01:23 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Stole goods by breaking the lock of USA resident's house, police arrested two women
पिंजौर। यूएसए में रह रहे एक व्यक्ति के हिमशिक्षा कॉलोनी स्थित घर से बैटरी, सिलिंडर, इन्वर्टर सहित अन्य सामान चोरी करने पर पुलिस ने चंडीगढ़ मौलीजागरां निवासी सुमन और रानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता रामकुमार निवासी गांव पत्तन ने बताया कि उसके दोस्त विक्टर राव जो कि वर्तमान में यूएसए में रह रहा है, उसकी हिमशिखा कॉलोनी के नजदीक काली माता प्राचीन मंदिर के पास मकान है। उसके दोस्त ने हिमशिखा स्थित तालाबंद मकान की देखभाल की उसको जिम्मेदारी दी है। तालाबंद मकान में उसके दोस्त विक्टर राव के घर में सामान रखा हुआ है। बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह मकान देखने गया तो देखा कि मकान की पिछली तरफ के गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने घर के भीतर से दो बैटरी, इन्वर्टर, दो गैस सिलिंडर, कुछ रसोई के बर्तन चोरी कर लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed