{"_id":"649de7d6db3379bc0e0d4dcc","slug":"stole-50-rings-and-other-jewelry-by-turning-off-cctv-case-filed-against-a-woman-working-at-a-jewelers-shop-a-man-and-others-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-1694-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सीसीटीवी बंद कर चुराईं 50 अंगुठियां और अन्य गहने, ज्वेलर की दुकान पर काम करने वाली एक महिला, पुरुष समेत अन्य पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सीसीटीवी बंद कर चुराईं 50 अंगुठियां और अन्य गहने, ज्वेलर की दुकान पर काम करने वाली एक महिला, पुरुष समेत अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित एक ज्वेलर की दुकान पर काम करने वाले तीन नौकरों ने 50 सोने की अंगूठियां सहित अन्य जेवर चोरी कर लिया। चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब दुकान मालिक को सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। चोरी करने में दुकान पर काम करने वाली एक महिला और उसका पति जबकि एक अन्य नौकर शामिल हैं। सेक्टर-14 पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-12 निवासी विमल प्रकाश ने शिकायत में बताया कि उनकी सेक्टर-17 में विमल ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।
सेक्टर-19 निवासी गोपाल और शबनम बुढ़नपुर तीन साल से उनकी दुकान में काम कर रहे हैं। वे दुकान खोलकर अपने निजी कार्य से बाहर रहते थे। दुकान की चाबी शबनम के पास रहती थी। उन्होंने देखा कि दुकान में बने लॉकर से सोने का कुछ सामान कम है। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो दिन में कभी-कभी कैमरे बंद नजर आए। कैमरों को गोपाल बंद करता नजर आया। शिकायतकर्ता ने बताया कि गोपाल और शबनम मई 2022 से उनकी दुकान से सामान चोरी कर रहे हैं। चोरी में शबनम का पति उस्मान अली भी शामिल है।
उन्होंने दुकान के लॉकर मेंं जेवर रखा हुआ है। उनको एक और दुकान खोलनी थी, इसलिए सामान इकट्ठा किया हुआ था। आरोपियों ने दुकान से 50 सोने की अंगूठियां और अन्य ज्वेलरी चोरी की है। चोरी का पता लगते ही शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।