फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Stenographers submitted a memorandum demanding the resolution of pay anomalies.

Panchkula News: वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर स्टेनो कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Stenographers submitted a memorandum demanding the resolution of pay anomalies.
अतिरिक्त वेतनवृद्धि और विशेष वेतन पुनरीक्षण की मांग, मुख्य प्रधान सचिव को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा के स्टेनो कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने, अतिरिक्त वेतनवृद्धि देने और विशेष वेतन का पुनरीक्षण करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को ज्ञापन सौंपा।
स्टेनो वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा ने कहा कि समान वेतन स्तर पर कार्य करने के बावजूद स्टेनो कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग के बराबर वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे हैं। एसोसिएशन के अनुसार वित्त विभाग ने फरवरी 2024 में लिपिक और स्टेनो दोनों संवर्गों को समान वेतन स्तर-3 प्रदान किया था, लेकिन बाद में जारी आदेशों में अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ केवल लिपिक कर्मचारियों को दिया गया। इससे स्टेनो कर्मचारियों के वेतन में असमानता पैदा हो गई है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि स्टेनो कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया अधिक तकनीकी और कौशल आधारित होती है। उन्हें आशुलिपि, टंकण, कंप्यूटर दक्षता और अन्य कौशल परीक्षाएं उत्तीर्ण करनी पड़ती हैं। इसके अलावा वे ई-ऑफिस, मानव संसाधन प्रबंधन, सूचना का अधिकार, मुख्यमंत्री शिकायत निवारण प्रणाली, विधानसभा प्रश्नों और गोपनीय पत्राचार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भी निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पिछले लगभग 40 वर्षों से 100 रुपये प्रतिमाह पर स्थिर विशेष वेतन का पुनरीक्षण किया जाए। साथ ही अतिरिक्त वेतनवृद्धि और अन्य लंबित वित्तीय लाभ जल्द जारी किए जाएं।
एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेकर प्रदेश के हजारों स्टेनो कर्मचारियों को राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed