फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Status report called for investigation in rape case of Bengali girl

बंगाली युवती से दुष्कर्म मामले में जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब

Thu, 28 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Status report called for investigation in rape case of Bengali girl
चंडीगढ़। टीकरी बॉर्डर पर बंगाली युवती से दुष्कर्म के आरोपी अनूप की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने अभी तक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली है। बुधवार को आरोपी अनूप की जमानत याचिका सुनवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान जहां हरियाणा सरकार ने जमानत का विरोध किया, वहीं याची ने खुद के निर्दोष होने की दलील दी। इस दौरान हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और फिर जांच की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली। गौरतलब है कि इससे पहले भी अगस्त में आरोपी अनूप ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था।
विज्ञापन

यह है मामला
बातचीत की रिकार्डिंग पुलिस को देते हुए पिता ने बताया था कि जब उसकी बेटी ट्रेन से टीकरी बॉर्डर की ओर जा रही थी तो आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ की थी। इसके बाद टीकरी बॉर्डर पहुंचने पर उसे अंकुर, अनूप व अन्य के साथ टेंट साझा करना पड़ा था। वे इस दौरान लगातार दबाव बनाते हुए उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। इसके बाद पीड़िता कोरोना से संक्रमित हो गई और जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बहादुरगढ़ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed