{"_id":"6477aa57551b081bf70bc4d4","slug":"statue-and-kalash-installed-in-sri-venkateswara-swamy-temple-pkl-office-news-c-87-1-pan1002-812-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मूर्ति और कलश स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मूर्ति और कलश स्थापित
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरपंचकूला। श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मूर्ति प्रतिष्ठा, राजागोपुरम अभिषेकम एवं कलश प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सेक्टर-12ए में राज्यपाल के मंदिर में पहुंचने पर सबसे पहले तिरुमला से आए ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण और स्वस्तीवाचन से राज्यपाल का स्वागत किया। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भगवान स्वामी वेंकटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
मंदिर में राजागोपुरम की स्थापना और मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्य श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर ट्रस्ट के प्रधान एवं हरियाणा के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा करवाया गया है। 49 फीट ऊंचा राजागोपुरम ट्राइसिटी का सबसे ऊंचा द्वार है। यह द्वार 51 लाख बार राम नाम लिखी नींव पर प्रतिष्ठित किया गया है। पंचकूला में स्थापित श्री वेंकटेश्वर स्वामी का भव्य मंदिर दक्षिण भारत के तिरूपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। इस अवसर पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन पी. राघवेंद्र राव, आईएएस (सेवानिवृत), उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, पुलिस उपायुक्त डॉ. सुमेर प्रताप सिंह, आईपीएस अधिकारी नीरजा, टीवीएसएन प्रसाद की धर्मपत्नी, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पुनिया, वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर से संजीव कुमार व भक्तजन भी उपस्थित थे।