फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Start the work by getting the tender done, bring all the offices under one roof

Panchkula News: टेंडर करवाकर शुरू करवाएं काम, एक छत के नीचे लाएं सारे कार्यालय

Fri, 22 Nov 2024 04:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Start the work by getting the tender done, bring all the offices under one roof
निर्माणाधीन नगर निगम का कार्यालय। 
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में पांच साल से नगर निगम का दफ्तर नहीं बनने को लेकर शहर के लोगों में रोष बना है। लोगों का कहना है कि एक छत के नीचे काम होने के दावे कर नगर निगम काम नहीं कर रहा है। इस कारण परेशानी बनी है। शहर की एसोसिएशनों के सदस्यों और लोगों में इस बात को लेकर रोष बना हुआ है कि निगम अपना काम पूरी ईमानदारी से नहीं कर रहा है। लोगों का कहना है कि पांच साल पुरानी बिल्डिंग का काम जल्द पूरा किया जाए जिससे कि लोग एक छत के नीचे काम कर सकें।

जल्द टेंडर पास करवाना चाहिए
पंचकूला नगर निगम के दफ्तर का बचा हुआ काम करने के लिए अर्बन लोकल बॉडीज के अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द निगम का अपना टेंडर पास करवाना चाहिए। टेंडर रुका होने के कारण इस काम को पूरा नहीं कराया जा सका है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं किसी भी सेक्टर का कम्युनिटी सेंटर बुक करने की जानकारी नहीं मिलती है। इसकी अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। - मुनीष कुमार निवासी सेक्टर -17
विज्ञापन


दफ्तर बनाकर कब्जा हटाए निगम
नगर निगम अपने दफ्तर बनाकर कम्युनिटी सेंटर से कब्जा हटाए। यहां पर उन्होंने निगम के अधिकारियों के ऑफिस बना दिए हैं। यह अभी तक हटाए नहीं गए हैं। इस कारण दिक्कत हो रही है। ऑफिसों के निर्माण की देरी अभी तक कम्युनिटी सेंटर बुक नहीं हो रहे हैं। इस कारण भी लोग परेशान हैं। प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी सेक्टर-4 नगर निगम दफ्तर में बनते हैं। इसकी जानकारी नहीं होने के करण कई बार सरल केंद्र के चक्कर भी काटने पड़े हैं। - विजय सैनी निवासी सेक्टर -17
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागों की क्लीयरेंस में काम न अटके
नगर निगम के दफ्तर के मामले में कई विभागों की समय पर क्लीयरेंस नहीं मिली है। इस कारण इसका काम लटका है। अर्बन लोकल बॉडीज की तरफ से पेड़ काटने और काम को होने में काफी समय लगा। अब बिल्डिंग के काम को पूरा करने का टेंडर की स्वीकृति जल्द मिलनी चाहिए जिससे कि दफ्तर बन सके और लोग एक छत के नीचे अपने काम करवा सकें। - सतीश गुप्ता निवासी सेक्टर-17

कम्युनिटी सेंटर से कब्जा नहीं हटा
नगर निगम को बने 11 साल हो गया। इस पांच साल में दावा किया गया था कि सभी सुविधाएं एक जगह मिलेंगी। अभी तक निगम इसे देने में असमर्थ नजर आ रहा है। जो विभाग अन्य पर काम समय पर नहीं करने पर जुर्माना लगाता है, वह अब खुद अपने बिल्डिंग के लिए तरस रहा है। मेरी मांग है कि इसे जल्द पूरा करो जिससे कि लोग परेशानी से बच सकें। - प्रदीप कुमार निवासी सेक्टर -17




नगर निगम की बिल्डिंग का काम पूरा करवाने में हमारा प्रयास जारी है। विभाग के अधिकारियों की बैठक में पता चला कि काम रुकने की वजह टेंडर का नहीं होना है। इसके लिए अर्बन लोकल बॉडी से परमिशन मांगी गई है। परमिशन मिलने पर काम जल्द पूरा करेंगे। - कुलभूषण गोयल, मेयर , पंचकूला नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed