{"_id":"67182ecb93e603e63b09a607","slug":"st-soldier-defeated-dav-and-sutlej-defeated-sopins-panchkula-news-c-290-1-pkl1068-11737-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेंट सोल्जर ने डीएवी और सतलुज ने सॉपिंस ने को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेंट सोल्जर ने डीएवी और सतलुज ने सॉपिंस ने को हराया
विज्ञापन
पंचकूला। 13वें विंग कमांडर एसएस ज्ञानी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वां मैच सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल स्कूल चंडीगढ़ और सीएल डीएवी स्कूल में खेला गया। टॉस जीतकर सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वे 17.4 ओवर में ऑलआउट हो गए और सीएल डीएवी के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में सीएल डीएवी स्कूल का बैटिंग प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। आखिरकार सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल स्कूल ने 12 रन से मैच जीत लिया। सेंट सोल्जर्स इंटरनेशनल स्कूल के अर्जन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
टूर्नामेंट का 11वां मैच सतलुज पब्लिक स्कूल पंचकूला और सॉपिंस स्कूल पंचकूला के बीच खेला गया। सतलुज स्कूल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सॉपिंस स्कूल ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। जवाब में सतलुज स्कूल ने चुनौती का डटकर सामना किया और 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। सतलुज स्कूल ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सतलुज स्कूल पंचकूला के भुवनेश को दिया गया। भुवनेश ने शानदार बल्लेबाजी कर 49 गेंद पर 94 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने नौ चौके और सात छक्के लगाए।