फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Srinivas captures runner up position in International Ranking Seniors Tennis Tournament

Panchkula News: इंटरनेशनल रैंकिंग सीनियर्स टेनिंस टूर्नामेंट में श्रीनिवास का रनरअप पोजिशन पर कब्जा

Tue, 14 May 2024 05:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Srinivas captures runner up position in International Ranking Seniors Tennis Tournament
पंचकूला। शहर के सेक्टर-4 निवासी श्रीनिवास वशिष्ठ ने जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल रैंकिंग सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में खेले गए डबल्स मुकाबले में रनरअप पोजिशन हासिल की है। उन्होंने पंचकूला का नाम रोशन करने के साथ 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सिंगल्स में सेमीफाइनल तक पहुंचकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सेक्टर-4 निवासी श्रीनिवास वशिष्ठ भारतीय जीवन बीमा निगम, पंचकूला से विकास अधिकारी के पद से 31 जनवरी, 2024 को सेवानिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उनकी खेलों में विशेष रूचि रही है। निगम में अपने दायित्वों का भलीभांति निर्वहन करने के साथ-साथ उन्होंने अपने खेलों के प्रति जज्बे को भी कायम रखा। उन्होंने 50 वर्ष की आयु में टेनिस का रैकेट पकड़ा और इतने कम समय में जयपुर में आयोजित इंटरनेशनल रैंकिंग सीनियर्स टेनिस टूर्नामेंट में 55 प्लस के सिंगल्स में सेमीफाइनल खेला और 45 प्लस आयुवर्ग में डबल्स में रनर अप रहे। यह टूर्नामेंट 6 मई से 11 मई, 2024 तक आयोजित हुआ। उन्होंने गत वर्ष 15 मार्च को नासिक महाराष्ट्र में आयोजित चैंपियनशिप भी जीती थी। खेलों के साथ-साथ श्री वशिष्ठ योग और संगीत में गहरी रूचि रखते हैं। प्रकृति से उनका गहरा लगाव है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed