फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports tournament concludes at Sun City Parikrama Society

Panchkula News: सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में खेल टूर्नामेंट का समापन

Mon, 09 Jun 2025 01:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Sports tournament concludes at Sun City Parikrama Society
पंचकूला। सनसिटी परिक्रमा सोसाइटी में 17 मई से शुरू हुआ खेल टूर्नामेंट समापन हो गया। 22 दिनों तक चले टर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग के रेजिडेंट्स ने बढ़कर भाग लिया। टूर्नामेंट में टेनिस, बास्केटबाल, बेडमिंटन, स्विमिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, शतरंज और वरिष्ठ नागरिक दौड़ जैसे विविध खेलों का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताएं अनुशासित और रोमांचक रहीं, जिनका संचालन टीम सदस्यों ने कुशलता से किया।
विज्ञापन




इस आयोजन का नेतृत्व वीरेंद्र मार्या के मार्गदर्शन में हुआ, जिन्हें परिक्रमा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष उदित मित्तल और संपूर्ण जीबी टीम का पूर्ण सहयोग रहा। विवेक गुप्ता का विशेष योगदान अत्यंत सराहनीय रहा, जिन्होंने कोर्ट्स की तैयारी एवं स्वयंसेवकों की व्यवस्था को सफलतापूर्वक संभाला।
विज्ञापन


खेलों के प्रभारी सदस्य टेनिस समीर सेठी एवं विजय सिंघल, बास्केटबॉल मंजीत सिंह एवं सचिन मित्तल, बेडमिंटन के डाॅ. प्रेम मेहता एवं अमित रावत, स्विमिंग के डाॅ. अनुपम गोयल, स्क्वैश के नितेश कुक्कड़, टेबल टेनिस के डाॅ. मुकेश जिंदल, शतरंज के डाॅ. मनोज कटारिया रहे। समापन समारोह में विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए और प्रतिभागियों को खेल भावना के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान उदित मित्तल ने स्पोर्ट्स मीट परिक्रमा 2025 के सफल आयोजन व भव्य समापन के लिए पूरी टीम, वालंटियर, स्पांसर व समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। करीब 250 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुछ प्रतियोगिताओं ने 3 या 4 मेडल जीते। इस दाैरान करीब 56 गोल्ड, 56 सिल्वर व प्रशस्ति पत्र दिए। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को एक पेन व स्टील बाटल का सेट दिया गया। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को एक मल्टीपर्पज एक्सेसरीज किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed