फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports: Panchkula's Ananya won bronze in Khelo India Open

खेलकूद : पंचकूला की अनन्या ने खेलो इंडिया ओपन में जीता कांस्य

Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Sports: Panchkula's Ananya won bronze in Khelo India Open
पंचकूला। न्यू इंडिया फेंसिंग अकादमी की छात्रा अनन्या ने शहीद भगत सिंह खेलो इंडिया ओपन (अंडर-17) फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर पंचकूला के लिए ब्रांज मेडल जीता है। यह चैंपियनशिप रविवार को एनआईएस पटियाला में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किया गया था। अन्नया अंडर-14 आयुवर्ग की खिलाड़ी होने बावजूद अंडर-17 आयुवर्ग में बेहतर प्रदर्शन कर सबको प्रभावित किया। उन्होंने ईपी इवेंट के रोमांचक मुकाबले में पटियाला की हरनूर को 15-10 से हराकर कांस्य मेडल पर कब्जा किया। अनन्या न्यू इंडिया स्कूल में बुधवार को होने वाले इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेंगी। अन्नया ने बताया कि इंटर स्कूल नेशनल की तैयारी वह कोच राजीव कुमार के मार्ग दर्शन में कर रही हैं।
विज्ञापन

नेशनल के लिए भी चयनित
कोच राजीव ने बताया कि इससे पहले हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में अनन्या ने सिल्वर मेडल जीता था। इसके आधार पर उड़ीसा के कटक में जनवरी में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप के भी अन्नया का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी वह नेशनल में दो बार ब्रांज मेडल जीत चुकी है। अनन्या भवन विद्यालय सेक्टर-15 में सातवीं कक्षा की छात्रा है। कोच ने बताया कि रोजाना नेशनल में पदक हासिल करने के लिए अनन्या दो घंटे अभ्यास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed