फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports Minister handed over check of 10 lakhs to Kamalpreet Kaur

खेल मंत्री ने कमलप्रीत कौर को 10 लाख का चेक सौंपा

Thu, 01 Apr 2021 02:04 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister handed over check of 10 lakhs to Kamalpreet Kaur
चंडीगढ़। पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक-2021 के लिए क्वालीफाई कर चुकीं कमलप्रीत कौर के साथ मुलाकात की। उन्होंने पटियाला में फेडरेशन कप के दौरान 65.06 मीटर थ्रो फेंककर नौ साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ने वाली पहली भारतीय डिस्कस थ्रोअर को पंजाब सरकार द्वारा 10 लाख रुपये का चेक सौंपा।
विज्ञापन

अपने सरकारी निवास में राणा सोढी ने कमलप्रीत कौर और उसकी प्रशिक्षक राखी त्यागी के साथ मुलाकात के दौरान जहां डिस्कस थ्रोअर को ओलंपिक्स के लिए निर्धारित 63.50 मीटर हद बड़ी आसानी से पार करने पर मुबारकबाद दी, वहीं कमलप्रीत के भविष्य के लक्ष्यों के बारे में भी विस्तारपूर्वक चर्चा की। कमलप्रीत को पंजाब की सम्मानित बेटी बताते हुए खेल मंत्री ने कहा कि डिस्कस थ्रो खेल में करीब एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़कर देश में पहली जगह हासिल करना और 65.06 मीटर की शानदार कोशिश के साथ महिला डिस्कस थ्रो में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना राज्य और देश के लिए गर्व वाली बात है। कमलप्रीत कौर के साथ-साथ उसकी प्रशिक्षक भी बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कमलप्रीत से टोक्यो ओलंपिक्स के लिए स्वर्ण पदक की उम्मीद जताते हुए कहा कि कमलप्रीत की ओलंपिक्स के लिए तैयारी का खर्च पंजाब सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed