फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports Minister did a surprise inspection, seeing the disturbances, ordered to send four coaches to the headquarters.

Panchkula News: खेलमंत्री ने किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाएं देख चार कोचों को मुख्यालय भेजने के दिए आदेश

Sat, 30 Nov 2024 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Sports Minister did a surprise inspection, seeing the disturbances, ordered to send four coaches to the headquarters.
बरवाला। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री गौरव गौतम ने शुक्रवार को गांव नग्गल स्थित खेल स्टेडियम का औचक निरीक्षण कर स्टेडियम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अव्यवस्थाओं को देखकर खेलमंत्री काफी नाराज नजर आए। उन्होंने मौके पर ही जिला खेल अधिकारी को जल्द ही सभी कमियों को दूर करने के आदेश दिए और स्टेडियम में तैनात चारों कोचों को मुख्यालय भेजने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस माैके पर उनके साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहे। स्टेडियम में सबसे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद पहुंचे उस समय स्टेडियम के कार्यालय पर ताला लगा था। वहां कोई भी कर्मचारी और कोच मौजूद नहीं था। ज्ञानचंद गुप्ता काफी समय तक गेट के पास ही खड़े रहे। खेल मंत्री के आने से चंद सेकेंड पहले ही एक कर्मचारी ने कार्यालय का ताला खोला। स्टेडियम में पहुंचते ही खेल मंत्री ने देखा कि स्टेडियम में बने बास्केटबॉल के कोर्ट में घास उगी थी। चारों तरफ सफाई व्यवस्था का अभाव था। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं भी खस्ताहाल थीं।
विज्ञापन

स्टेडियम में एक खेल और एथलेटिक्स कोच तैनात है लेकिन एथलीटों के लिए कोई ट्रैक नहीं बना हुआ है। इसी तरह वॉलीबाॅल का कोच तैनात है, पर स्टेडियम में नेट तक नहीं लगा है। खेल मंत्री ने कार्यालय के निरीक्षण के दौरान पाया कि स्टेडियम में पानी की आपूर्ति ही नहीं है। शौचालयों में भी पानी नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में खेल मंत्री ने कहा कि स्टेडियम का अचानक निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिली हैं। उनको दूर करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इसी तरह पूरे प्रदेश के सभी स्टेडियमों का निरीक्षण कर सभी खामियों को दूर किया जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, एसएचओ चंडी मंदिर नवीन कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed