फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sports kit scam in Channi government, there will be vigilance investigation

चन्नी सरकार में खेल किट घोटाला, होगी विजिलेंस जांच, शिक्षा मंत्री मीत हेयर की सिफारिश पर सरकार ने दी जांच की मंजूरी

Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sports kit scam in Channi government, there will be vigilance investigation
चंडीगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में खेल किट घोटाले की अब विजिलेंस जांच होगी। शिक्षा मंत्री गुरमीत मीत हेयर की सिफारिश पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विजिलेंस जांच की मंजूरी दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नवंबर 2021 में पंजाब के खिलाड़ियों के खाते में 3000 रुपये ट्रांसफर किए जाने के दौरान नियमितताएं बरती गईं। माना जा रहा है कि यह बड़ा घोटाला है, जिसमें कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

नवंबर 2021 में 8900 खिलाड़ियों को खेल किट देने की चन्नी सरकार ने मंजूरी दी थी। हर खिलाड़ी को किट के लिए 3 हजार रुपये विभाग द्वारा सीधे खाते में ट्रांसफर किए गए। यह राशि लगभग 2.67 करोड़ रुपये थी। खेल किट के लिए राशि खातों में पहुंचने के दूसरे दिन ही खेल विभाग ने खिलाड़ियों से कुछ फर्मों के नाम पर चेक और ड्राफ्ट वापस करने को कह दिया। इसके बाद जो खेल किट खिलाड़ियों को दी गईं वह गुणवत्ता के लिहाज से बेहद ही खराब थीं। यह राशि चुनाव आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले खिलाड़ियों के खाते में ट्रांसफर की गई। इन्हीं सवालों को लेकर पूर्व सरकार घिरी हुई है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री ने उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी सरकार के खेल मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने सवाल उठाया है कि खेल किट खरीद के लिए सरकार ने निविदाएं क्यों आमंत्रित नहीं कीं। इससे शक होता है कि खेल किट मामले में लापरवाही बरती गई। नहीं दिए गए लिखित आदेश घोटाला उजागर होने के बाद विभाग की प्राथमिक जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि खिलाड़ियों से राशि वापस लेने लिखित आदेश नहीं दिए गए थे। मौखिक आदेश पर ही जिला खेल अधिकारियों के जरिए खिलाड़ियों से उनके खाते में आई रकम के चेक और ड्राफ्ट लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed