{"_id":"612e8db08ebc3eb62314dd7c","slug":"sports-black-belt-grand-master-vikram-thapa-awarded-black-belt-to-all-the-participants-grand-master-vikram-thapa-founder-of-shastang-martial-arts-congratulated-everyone-pkl-office-news-pkl4252632160","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद : ब्लैकबेल्ट ग्रैंड मास्टर विक्रम थापा ने सभी प्रतिभागियों को प्रदान की ब्लैक बेल्ट, शास्त्रांग मार्शल आर्ट के संस्थापक ग्रैंड मास्टर विक्रम थापा ने दी सभी को बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद : ब्लैकबेल्ट ग्रैंड मास्टर विक्रम थापा ने सभी प्रतिभागियों को प्रदान की ब्लैक बेल्ट, शास्त्रांग मार्शल आर्ट के संस्थापक ग्रैंड मास्टर विक्रम थापा ने दी सभी को बधाई
विज्ञापन
पंचकूला। शस्त्रांग इंडियन मार्शल आर्ट के पंचकूला सेक्टर-16 स्थित मुख्यालय में पिछले दिनों हुई ब्लैक बेल्ट के प्रतियोगियों को मंगलवार को ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। नौ डिग्री ब्लैक बेल्ट ग्रैंड मास्टर विक्रम थापा ने सभी परीक्षा पास करने वाले प्रतिभागियों को ब्लैक बेल्ट प्रदान की। इस अवसर पर शस्त्रांग इंडियन मार्शल आर्ट की निदेशक कला निधि थापा भी विशेषतौर पर उपस्थित रहीं।
ब्लैक बेल्ट परीक्षा के लिए अभय धनराज बंसल, श्रीयम रंजन, अक्षित कुमार, आयुष कुमार, कबीर नैय्यर, पायल शर्मा, अर्जुन गर्गेस प्रतिभागी थे। 3 डिग्री ब्लैक बेल्ट परीक्षा में पास होने वाली आसिमा निधि और रोजी को 3 डिग्री ब्लैक बेल्ट दी गई। शस्त्रांग मार्शल आर्ट के संस्थापक ग्रैंडमास्टर विक्रम थापा ने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर कहा कि यह बेल्ट भी ठीक उसी तरह से है, जैसे आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद कॉलेज में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लेते हैं।
इस अवसर पर शस्त्रांग इंडियन मार्शल आर्ट की निदेशक कलानिधि थापा ने बताया कि शस्त्रांग को ग्रैंड मास्टर विक्रम एस थापा ने अपने व्यापक एवं व्यक्तिगत अनुभव और विभिन्न मार्शलआर्ट के अनुभव के साथ प्रासंगिक वैज्ञानिक सिद्धांतों का उपयोग करके विकसित किया है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट में अपने लंबे कॅरियर के बाद वह मार्शलआर्ट के प्रशिक्षण स्तर को सुधारने के बारे में सोच रहे थे।