फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sports; Atul Maheshwari Trophy-2021 begins, three matches played on the first day, against the second HSWC Inter-Departmental Cricket League match at Tau Devilal Stadium

खेलकूद ; अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 का आगाज, पहले दिन हुए तीन मैच, ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हुए दूसरे एचएसडब्ल्यूसी अंतर विभागीय क्रिकेट लीग मैच के मुकाबले

Sun, 26 Sep 2021 02:08 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
sports; Atul Maheshwari Trophy-2021 begins, three matches played on the first day, against the second HSWC Inter-Departmental Cricket League match at Tau Devilal Stadium
पंचकूला। ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अतुल माहेश्वरी ट्रॉफी-2021 के दूसरे एचएसडब्ल्यूसी अंतर विभागीय क्रिकेट लीग मैच शुरू हो गए हैं। उद्घाटन पूर्व आईएएस विवेक अत्रे ने किया। पहले दिन तीन मैच हुए। लीग का पहला मुकाबला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और सिंचाई विभाग हरियाणा के बीच खेला गया। दूसरा मैच दूसरे मैच में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कारागार विभाग के बीच और तीसरा मैच हरियाणा राज्य भंडारण निगम और हरेड़ा इलेवन के बीच हुआ।
विज्ञापन

पहला मुकाबला हुआ रोमांचक, मैच टाई
पंजाब एंड हरियराणा हाईकोर्ट और सिंचाई विभाग हरियाणा के बीच खेला गया मैच टाई रहा। दोनों टीमों ने 89 रन बनाए। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक साझा किया गया। सिंचाई विभाग हरियाणा ने 16.4 ओवर में 10 विकेट पर 89 रन बनाए। वहीं पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय क्रिकेट टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 89 बनाए।
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कारागार विभाग को 67 रन से हराया
लीग के दूसरे मैच में चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा कारागार विभाग को 67 रन से हरा दिया। चंडीगढ़ पुलिस ने 20 ओवर में 5 विकेट में 165 रन बनाए। रमनदीप ने 59, विकास राठी ने 38 और कपिल पन्नु ने 22 रन का योगदान दिया। हरियाणा कारागार विभाग ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 94 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसडब्ल्यूसी ने हरेड़ा इलेवन को 74 रन से हराया
साहिल और दीपांशु की शानदार पारी की बदौलत हरियाणा राज्य भंडारण निगम (एचएसडब्ल्यूसी) ने हरेड़ा इलेवन को 74 रन से हरा दिया। हरेड़ा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजी करते हरियाणा राज्य भंडारण निगम के खिलाड़ियों की रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में साहिल (93) और दीपांशु (65) के बीच की 100 रन की शानदार साझेदारी ने हरेड़ा के सामने 20 ओवर में 192 रन का लक्ष्य रखा।

इसमें साहिल ने 93, दीपांशु ने 63 और दीपक अहलावत ने 14 रन का योगदान दिया। हरेड़ा के गेंदबाज राहुल पन्नू ने दो, तेजिंदर, संदीप रविश और आजाद सिंह ने एक-एक विकेट झटका। वहीं हरेड़ा इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 118 रन ही बना पाई। मनजिंदर सिंह ने 32, विक्रम ने 16 और राहुल पन्नू ने 19 रन की पारी खेली। हरियाणा राज्य भंडारण निगम के गेंदबाज अनिल ने दो, अजय शर्मा और यश रोहिला ने दो-दो विकेट झटके। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन के लिए साहिल सिंह दलाल को साहिल सिंह बालिया ने मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed