फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SPO and ASI injured in car collision

गाड़ी की टक्कर से एसपीओ व एएसआई जख्मी

Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
SPO and ASI injured in car collision
पंचकूला। अज्ञात कार चालक ने एसपीओ को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद एसपीओ और एएसआई घायल हो गए। एमडीसी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपीओ कमलदीप ने पुलिस को बताया कि वह जींद के रहने वाले हैं। उनकी ड्यूटी मनसा देवी मेले में नाका नंबर -8 में थी। 11 अक्तूबर को सुबह 6.45 बजे काले रंगी की कार भैसा टिब्बा की ओर से माता मनसा देवी की तरफ तेजी रफ्तार से कार आ रही थी। चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए बैरिकेड पर टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बैरिकेड एएसआई राजकुमार और एसपीओ कमलदीप के ऊपर गिर गया। इस दौरान कमलदीप को कम चोटें आईं। वहीं, एएसआई राजकुमार को काफी चोटें आई। उनको सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। इलाज के बाद उन्हें डॉक्टरों की टीम ने छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed