{"_id":"625dbcfe1d80c415951c03af","slug":"speeding-car-entered-the-tea-shop-shopkeeper-seriously-injured-pkl-office-news-pkl448036366","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार चाय की दुकान में घुसी, दुकानदार गंभीर जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार चाय की दुकान में घुसी, दुकानदार गंभीर जख्मी
विज्ञापन
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर स्थित गांव जलौली के नजदीक रविवार की रात करीब 9 बजे एक तेज रफ्तार का अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकानदार ओम प्रकाश वासी जलौली गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस को दी। इस कार में नशे में छह युवक सवार थे। लोगों ने इनमेें से दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया और चार फरार हो गए। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर जख्मी ओम प्रकाश को सेक्टर-6 पंचकूला के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां के डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस को दी शिकायत में ओमप्रकाश के बेटे मनोज कुमार ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय उनके पिता दुकान बंद करके घर जाने की तैयारी में थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उनकी दुकान में घुस गई और उनके पिता गंभीर जख्मी हो गए। मनोज ने बताया कि कार में 6 युवक सवार थे जो शराब के नशे में धुत थे और कार में अंग्रेजी शराब की खाली बोतल, गिलास और पीने का सामान पड़ा मिला है। इससे साफ जाहिर है कि कार सवार सभी युवक नशे में थे। इस हादसे में कार में सवार युवकों को भी हल्की चोटें आई हैं। कार में सवार चार युवक कार के शीशे और दरवाजे तोड़कर बाहर निकले और फरार हो गए, जबकि लोगों ने दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
वहीं, मनोज ने पुलिस को यह भी बताया कि कार में सवार युवक कार के दरवाजों में लगे गत्तों तक को फाड़ कर और यहां पर छुपाई गई कोई आपत्तिजनक चीज निकालकर ले गए हैं। बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है और गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।