फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Special train to run between Chandigarh and Lucknow on Raksha Bandhan.

Panchkula News: रक्षाबंधन पर चंडीगढ़-लखनऊ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 27 Aug 2026 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Special train to run between Chandigarh and Lucknow on Raksha Bandhan.
27 अगस्त को चंडीगढ़ से और 28 अगस्त को लखनऊ से होगी रवाना, 17 कोच वाली ट्रेन 644 किमी का सफर करेगी
विज्ञापन

त्योहार पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने लिया फैसला, दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी ट्रेन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे चंडीगढ़ और लखनऊ के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन संख्या 04546/04545 चंडीगढ़-लखनऊ-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 27 और 28 अगस्त को एक-एक फेरे के लिए संचालित होगी। 27 अगस्त को ट्रेन चंडीगढ़ से लखनऊ के लिए रवाना होगी, जबकि 28 अगस्त को लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए वापसी करेगी। ट्रेन में 17 कोच होंगे और यह करीब 644 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
गाड़ी संख्या 04546 चंडीगढ़ से 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। चंडीगढ़ से लखनऊ तक यात्रा का समय करीब 13 घंटे 50 मिनट रहेगा।
विज्ञापन


28 अगस्त को लखनऊ से होगी वापसी
गाड़ी संख्या 04545 लखनऊ से 28 अगस्त को दोपहर 1 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन तड़के 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यात्रा का समय करीब 13 घंटे 10 मिनट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 कोच लगाए जाएंगे
स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें एक एसी सेकेंड, एक एसी थर्ड, छह स्लीपर, सात जनरल और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। ट्रेन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से संचालित होगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
चंडीगढ़ से लखनऊ जाते समय ट्रेन अंबाला कैंट, बड़ाड़ा, जगाधरी वर्कशॉप, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर और हरदोई समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी। हिंडन केबिन और आलमगीर पर निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन पास होगी। वापसी में लखनऊ से चंडीगढ़ के बीच हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, बड़ाड़ा और अंबाला कैंट समेत निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।


सहारनपुर और मुरादाबाद में विशेष इंतजाम
यात्रा के दौरान पानी भरने और अन्य परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए सहारनपुर और मुरादाबाद में विशेष इंतजाम किए गए हैं। अंबाला डिवीजन की ओर से ट्रेन का प्राथमिक मेंटेनेंस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed