{"_id":"690112dd1bdff8cc0900b4ea","slug":"special-honour-to-rugby-player-amandeep-kaur-of-sri-guru-granth-sahib-vishwa-university-panchkula-news-c-86-1-spkl1010-102064-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी की रग्बी खिलाड़ी अमनदीप कौर को विशेष सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी की रग्बी खिलाड़ी अमनदीप कौर को विशेष सम्मान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के शारीरिक शिक्षा विभाग ने एमपी एड (द्विवर्षीय कार्यक्रम) की छात्रा और रग्बी खिलाड़ी अमनदीप कौर को विशेष सम्मान दिया।
अमनदीप कौर, फतेहगढ़ साहिब जिले के धीरपुर गांव के सरदार मलूक सिंह की बेटी हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण से यूनिवर्सिटी और पंजाब का नाम रोशन किया है। अमनदीप कौर ने चीन और श्रीलंका में आयोजित एशियाई रग्बी एमिरेट्स लीग में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अपने कोच संदीप कुमार के मार्गदर्शन में, उन्होंने खेल में अद्वितीय दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।
इस उपलब्धि के लिए वाइस चांसलर (डॉ.) प्रितपाल सिंह ने आयोजित समारोह में अमनदीप कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पंजाब की बेटियां खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं और अमनदीप जैसी खिलाड़ी प्रेरणा का स्रोत हैं। अकादमिक मामलों के डीन प्रो. (डॉ.) सुखविंदर सिंह बिलिंग ने कहा कि अमनदीप कौर की सफलता विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. भूपिंदर सिंह घुम्मन ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को खेलों में उच्च स्तरीय प्रदर्शन के लिए हर प्रकार की सुविधाएं और अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: फतेहगढ़ साहिब की श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. प्रितपाल सिंह रग्बी खिलाड़ी अमनदीप कौर को सम्मानित करते हुए।