{"_id":"66639f2240e9dfefba023066","slug":"speaker-gave-instructions-to-complete-all-development-works-in-three-months-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-112647-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तीन माह में सभी विकास कार्य सिरे चढ़ाने के स्पीकर ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तीन माह में सभी विकास कार्य सिरे चढ़ाने के स्पीकर ने दिए निर्देश
विज्ञापन
बोले- विकास कार्यों और जन-शिकायतों की रोजाना खुद करेंगे मॉनिटरिग, गांवों में 21 करोड़ से बनेंगी 31 सड़कें
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जनता दरबार और विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई का ब्योरा लेने के लिए शुक्रवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में उन्होंने शहर में खुले में शराब पीने और अवैध रूप से चल रहे हुक्का बारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि गांवों को आपस में जोड़ने वाली 31 सड़कों को बनाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। इस कार्य पर 21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने अफसरों को आगामी तीन माह में सभी विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने और जनसमस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण का लक्ष्य भी दिया।
उन्होंने कहा वे सिर्फ और सिर्फ जनसेवा के लिए राजनीति में सक्रिय हैं, जनसेवा के कार्यों में प्रशासनिक मशीनरी की कोताही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे स्वयं रोजाना विकास कार्यों और जन-शिकायतों की निगरानी करेंगे। बैठक में जहां परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बीपीएल कार्ड, बुढ़ापा पेंशन, कच्ची छतों का समाधान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, गांवों में जमीनों की रजिस्ट्री से संबंधित जहां लोगों की व्यक्तिगत शिकायतों पर जवाब तलब किया गया, वहीं खेतों के रास्तों को पक्का करने, नदी नालों में खनन, बाढ़, सड़कों से जल निकासी इत्यादि सामूहिक कार्यों पर भी विभागों से जवाब मांगा। नगर निगम के भवन निर्माण का मामला कोर्ट में फंसा हुआ था, वह भी क्लियर हो गया है। जल्द टेंडर होने के बाद यह कार्य शुरू हो जाएगा। पंचकूला के सेक्टर-20 का अंडरपास जुलाई तक हर हाल में पूरा हो जाएगा। इससे शहरवासियों को बहुत सुविधा होगी।
पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज का निर्माण करने जा रहे हैं। यह परियोजना सेक्टर 32 में मेडिकल कॉलेज के पास स्थापित होगी। बटवाड़ में स्वामित्व की आबादी देह की रजिस्ट्री की समस्या पर भी संज्ञान लिया गया। खटौली में स्टेडियम और सुखदर्शनपुर जिम स्थापित करने की बात भी अधिकारियों ने कही। सेक्टर 20 के किसान बाजार और समाज कल्याण विभाग के पेंशन भवन की मरम्मत नगर निगम करेगा। जलौली समेत अनेक गांवों की गलियों का एस्टीमेट तैयार हो चुका है। शहर से कूड़ा उठाने में समस्या, हाउसिंग बोर्ड के मकान में वायलेशन के मामले में और खनन के ओवर लोडिड मामलों पर भी विस्तार से चर्चा हुई है। यातायात नियमों को सख्ती से पालन करवाने और हुक्का बार बंद करवाने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया है।