फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sonu Nolta murder case: Detective staff picked up the youths, released them after family protested at the police station for two hours

सोनू नोल्टा मर्डर केस : डिटेक्टिव स्टाफ ने युवकों को उठाया, परिजनों ने दो घंटे थाने में किया प्रदर्शन तो छोड़ा

Thu, 07 Aug 2025 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Sonu Nolta murder case: Detective staff picked up the youths, released them after family protested at the police station for two hours
पंचकूला। सोनू नोल्टा मर्डर केस में डिटेक्टिव स्टाफ ने मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे सुखमाजरी के चार युवकों को चंडीमंदिर माइनिंग एरिया से उठा लिया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल था। डिटेक्टिव टीम ने नाबालिग को उसी दिन छोड़ दिया था। लेकिन बुधवार को परिजनों जब युवकों के पुलिस हिरासत में होने जानकारी मिली तो वे सुबह करीब 9 बजे चंडीमंदिर स्थित डिटेक्टिव थाना पहुंचे गए और दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। इनमें सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल थे। इसके बाद डिटेक्टिव टीम ने ने युवकों को छोड़ दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिसबल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पढ़े-लिखे बच्चों को आरोपी बनाना चाह रही है। तीनों युवकों को गलत तरीके से हिरासत में लिया गया। उनके साथ मारपीट कर असलों के साथ फोटो भी लिए हैं।
विज्ञापन

कोट...
पुलिस ने इन्हें पूछताछ के लिए उठाया था। परिवारलों को गलतफहमी हुई थी, जिसकी वजह से लोग जुट गए थे। पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया। -मनीप्रीत सूदन, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

ऐसे हुआ था सोनू नोल्टा का मर्डर

अमरावती एनक्लेव के पास कॉस्मो मॉल के बाहर 6 जून को सोनू नोल्टा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सोनू स्तों साथ फिल्म देखकर बाहर निकला था। मॉल से बाहर निकलते ही सोनू की स्कॉर्पियो कार को निशाना बनाकर स्विफ्ट कार में आए हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सोनू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके दोस्त प्रिंस को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया था। घटना के 20 मिनट के भीतर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल पीयूष पिपलानी और अंकुश ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वायरल वीडियो में पीयूष ने दावा किया था कि उसने यह हमला अनमोल बिश्नोई के इशारे पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed