फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sonipat's team was the first in the Kabaddi tournament held in village Kajmpur, 16 teams from the state participated

गांव काजमपुर में हुए कबड्डी टूर्नामेंट में सोनीपत की टीम रही प्रथम, प्रदेश की 16 टीमों ने भाग लिया

Tue, 21 Sep 2021 01:35 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sonipat's team was the first in the Kabaddi tournament held in village Kajmpur, 16 teams from the state participated
रायपुररानी। क्षेत्र के गांव काजमपुर में शहीद भगत सिंह युवा क्लब के सानिध्य में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के 16 टीमों ने भाग लिया। गांव के सरपंच बलकार सिंह मुरादनगर ने बताया कि क्लब के माध्यम से करवाए टूर्नामेंट में सोनीपत और पंचकूला के गांव भरेली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। इसके बाद रोचक मैच में सोनीपत की टीम ने भरेली की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सरपंच ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 16 हजार और दूसरे स्थान पर रही टीम को 81 सौ रुपये की राशि और ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया गया। बलकार सिंह ने कहा कि शिवालिक की तलहटी में स्थित ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से किसी न किसी खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाता है। इस दौरान जजपा नेता भाग सिंह दमदमा, देव खान हरयोली, पूर्व सरपंच रामकुमार सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed