फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Son showed father a chat between young man and mother 15 days ago, husband plotted murder when wife separated

Panchkula News: बेटे ने 15 दिन पहले युवक और मां की चैट पिता को दिखाई, पत्नी अलग हुई तो पति ने रची हत्या की साजिश

Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Son showed father a chat between young man and mother 15 days ago, husband plotted murder when wife separated
बेटे ने 15 दिन पहले युवक और मां की चैट पिता को दिखाई, पत्नी अलग हुई तो पति ने रची हत्या की साजिश
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर पति से अलग रह रही थी महिला; बुटीक में घुसकर दो मिनट में की थी वारदात
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। अब्दुल्लापुर कॉलोनी में बुटीक संचालिका राजिंद्र कौर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में पति-पत्नी के विवाद की अहम कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले मृतका के 15 वर्षीय बेटे ने मां के मोबाइल में दूसरे युवक के साथ हुई चैट देखी और इसकी जानकारी पिता को दी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ गया। करीब 20 दिन पहले राजिंद्र कौर अपनी दो बेटियों के साथ पति से अलग होकर रतपुर कॉलोनी में किराये के मकान में रहने लगी थी, जबकि बेटा पिता के साथ रह रहा था।
पुलिस का दावा है कि पत्नी के अलग होने के बाद आरोपी पति श्याम उर्फ शम्मी उसे वापस घर लाने की कोशिश करता रहा। उसने पत्नी से दूसरे युवक से बातचीत बंद करने के लिए कहा, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी की हत्या की योजना बनाई। बुधवार दोपहर वह बुटीक पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह अंदर जाता और करीब दो मिनट बाद बाहर निकलकर शटर बंद करता दिखाई दे रहा है। कुछ देर बाद राजिंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हालत में खुद शटर खोलकर बाहर निकली। आसपास के लोग उसे पिंजौर स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी श्याम को गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद करने का भी दावा किया है। आरोपी को कालका अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत से पहले डायरी में लिखी थी मदद की गुहार
जांच के दौरान पुलिस को बुटीक से एक डायरी मिली है। पुलिस के मुताबिक, इसमें राजिंद्र कौर ने अपने पति को हमले के लिए जिम्मेदार बताते हुए मदद की गुहार लिखी थी। डायरी में परिवार के कुछ अन्य सदस्यों का भी जिक्र होने की बात सामने आई है। पुलिस डायरी में दर्ज बातों की सत्यता और वारदात से उसके संबंध की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि डायरी में लिखी बातें कब दर्ज की गई थीं।

गोरे रंग को लेकर विवाद की बात भी आई सामने
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के गोरे रंग को लेकर भी दोनों के बीच विवाद होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस अभी आरोपी के इस बयान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि कर रही है। पुलिस हत्या के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अकेला था आरोपी या किसी ने साथ दिया, जांच जारी
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की योजना कब बनाई गई, वारदात में इस्तेमाल हथियार आरोपी के पास कैसे आया और क्या किसी अन्य व्यक्ति ने उसे मदद दी थी। दो मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हत्या के पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी।


पुलिस जांच में अब तक सामने आई कड़ियां
बेटे ने मां के मोबाइल में दूसरे युवक से चैट देखी और पिता को बताया। इसके बाद पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ा और पत्नी बेटियों के साथ अलग रहने लगी। पुलिस के मुताबिक पति उसे वापस लाने और दूसरे युवक से बातचीत बंद कराने की कोशिश करता रहा। बुधवार को आरोपी बुटीक पहुंचा और करीब दो मिनट बाद बाहर निकला। घायल महिला खुद शटर खोलकर बाहर आई, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर दो मोबाइल और कथित वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed