फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Son-in-law beat father-in-law by dragging him out of the house, video went viral, police registered a case

घर से बाहर घसीटकर दामाद ने ससुर को पीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Tue, 01 Jun 2021 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law beat father-in-law by dragging him out of the house, video went viral, police registered a case
पंचकूला। सेक्टर-7 में एक दामाद ने अपने ससुर की घर से बाहर निकालकर पिटाई कर दी। इसकी वीडियो वायरल हो रही है। सेक्टर-5 पुलिस ने दामाद के खिलाफ धारा 323, 506, 188, 269, 270 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी मदनलाल जैन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सेक्टर-8 निवासी रोबिन गर्ग के साथ हुई थी। वह उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा था। दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है, जो कि कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन

मदनलाल जैन के मुताबिक 17 मई की सुबह पौने 9 बजे रोबिन गर्ग अपनी कार से उनके सेक्टर-7 स्थित मकान पर पहुंचा। घंटी बजते ही मदन लाल जैन जैसे घर से बाहर निकले तो रोबिन गर्ग को गेट पर खड़ा देखा। उन्होंने उससे अंदर आने के लिए कहा, लेकिन रोबिन गर्ग ने उनका हाथ खींच लिया। रोबिन अपने ससुर को गेट के बाहर ले गया और बाहर जाते ही उनको थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आरोप है कि रोबिन गर्ग ने मदनलाल जैन का गला दबाने की भी कोशिश की। पिटाई करने की घटना मदन लाल जैन के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। मदन लाल जैन ने रोबिन गर्ग से अपने परिवार को खतरा जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed