{"_id":"6b04a303a438948bde03149a","slug":"solitaire-school-panchkula-news-c-87-1-pk11015-144053-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सॉलिटेयर स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘आरंभ’ धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सॉलिटेयर स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘आरंभ’ धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित सॉलिटेयर इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘आरंभ’ इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में सर्वधर्म समभाव, धार्मिक एकता, महाभारत का जीवंत चित्रण, भारतीय एवं पाश्चात्य नृत्य और भांगड़े की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने जागरूकता का संदेश भी दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं।