फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Solid waste management should be started in Panchkula with brainstorming on improving cleanliness ranking, only then people will benefit

Panchkula News: स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर मंथन के साथ पंचकूला में लगे सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, तभी होगा लोगों को फायदा

Sun, 15 Jun 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management should be started in Panchkula with brainstorming on improving cleanliness ranking, only then people will benefit
पंचकूला। रविवार को महापौर सम्मेलन में हरियाणा की ओर से स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को लेकर मुद्दा उठ सकता है, क्योंकि पिछले कई सालों से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की नगर निगम कवायद ही कर रहा है। नतीजा स्वच्छता रैंकिंग में हर बार पंचकूला अच्छा रैंकिंग नहीं ला पा रहा है। पंचकूला के झूरीवाला में करीब 13.24 एकड़ जमीन में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट 61 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाना था। ऐन मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दौरे के बाद डंपिग ग्राउंड की साइट झूरीवाला की जगह भानू के पास ले जाने की चर्चा तेज हो गई। तब से यह प्रोजेक्ट डिब्बा बंद है। अगर पंचकूला में प्लांट लग जाता है तो पंचकूला को स्वच्छता रैंकिंग में सीधे करीब 1000 नंबरों का फायदा होगा।
विज्ञापन


घग्गर नदी को कर रहा प्रदूषित
साॅलिड वेस्ट ट्रीटमेंट एंड डिस्पोजल प्लांट सही जगह पर स्थापित नहीं किया गया है। यह वन्य जीव क्षेत्र, वन या नगर निगम क्षेत्र से कम से कम एक किलोमीटर की दूरी पर होनी चाहिए। जांच में साबित हुआ है कि डंपिंग साइट से निकलने वाला लीचेट बारिश के पानी के साथ घग्गर नदी में मिल जाता है। इससे पानी बहुत ज्यादा प्रदूषित हो रहा है। प्रदूषण बहुत ज्यादा होने के कारण एक जुलाई 2022 से 31 अगस्त 2022 तक पांच लाख रुपये प्रति महीना का जुर्माना भी लगाया था।
विज्ञापन



20 करोड़ से ज्यादा का लगाया जुर्माना
झूरीवाला से डंपिंग ग्राउंड शिफ्ट नहीं करने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दिसंबर 2024 में नगर नगर निगम को दोबारा 20 करोड़ से ज्यादा का जुर्माने का नोटिस भेजा है। इससे पहले एनजीटी के आदेश के बाद क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पंचकूला ने 17 अगस्त 2022 को नगर निगम पर नौ करोड़ और कालका नगर परिषद पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, लेकिन दो साल बाद भी नगर निगम ने डंपिंग ग्राउंड को झूरीवाला से दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया। इसे लेकर एनजीटी फिर सख्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देश का सबसे मॉडर्न प्लांट लगाया जाना था। नौ माह के अंदर प्लांट तैयार करने की योजना थी। इसमें खाद बनाने, कचरा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टेशन और प्रोसेसिंग का जिम्मा एजेंसी का ही होता। अगर प्लांट लगता है तो सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगने के बाद हर रोजाना 280 टन कचरे का निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed