फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Soldier hits an elderly man riding a bike, he dies

Panchkula News: सैनिक ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत

Fri, 25 Apr 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Soldier hits an elderly man riding a bike, he dies
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। एक सैनिक ने बाइक सवार बुजुर्ग पूर्णचंद (69) को टैंक चौक के पास टक्कर मार दी। बुजुर्ग के सिर सहित शरीर में गंभीर चोट आई। चोट लगने के बाद उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर हालत में बुजुर्ग को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुजुर्ग पूर्णचंद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे प्रवीन कुमार की शिकायत पर सेना में हवलदार जितेंद्र ठाकरे पर केस दर्ज कर जांच शुरू दी है।

17 अप्रैल को रात साढ़े दस बजे चंडीमंदिर एरिया से हवलदार जितेंद्र ठाकरे सेक्टर-6 जा रहा था। वहीं पूर्णचंद अपनी एक्टिवा से पिंजौर एमडीसी भैसा टिब्बा आ रहे थे। टैंक चौक की लाइटों पर उनकी स्कूटी और जितेंद्र की कार टकरा गई। कार टकराने के बाद पूर्णचंद के सिर, हाथ, पैर, छाती पर गंभीर चोटें आईं। घायल होने के बाद उन्हें जितेंद्र ठाकरे कमांड अस्पताल इलाज के लिए ले गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतक पूर्णचंद के बेटे प्रवीन कुमार को हादसे की सूचना फोन पर दी। प्रवीन कुमार निवासी ईडब्ल्यूएस डीएलएफ वैली अमरावती पिंजौर से पिता पूर्णचंद को देखने आए। इस दौरान वह पिता को इलाज के लिए सेक्टर-22 निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान अधिक चोट लगने के कारण 23 अप्रैल को देर रात पूर्णचंद की मौत हो गई। शिकायतकर्ता प्रवीन कुमार ने हवलदार जितेंद्र ठाकरे पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पिता की मौत उनकी गाड़ी की टक्कर से हुई है। पुलिस ने बताया कि पूर्णचंद का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed