फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snowfall in the mountains, winters effect increased in chandigarh

अलर्टः चंडीगढ़ में ठंड की दस्तक, पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, 12 से फिर बढ़ने लगेगा प्रदूषण

Mon, 11 Nov 2019 02:10 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 11 Nov 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in the mountains, winters effect increased in chandigarh
फाइल फोटो
पहाड़ों में हुई बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। चंडीगढ़ सहित पंजाब व हरियाणा में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


शनिवार रात का तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले समय में दिन व रात के तापमान में गिरावट जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और हो सकती है। रात का तापमान 12 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के विशेषज्ञों ने बताया है कि जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद हवाएं मैदानी इलाकों की ओर आ रही हैं। इससे दिन व रात के तापमान में गिरावट देखी जाएगी। दूसरी ओर, चंडीगढ़ में भी अच्छी बारिश हुई है। इसका असर भी अगले एक से दो दिन रहेगा। अगले 72 घंटे मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन


सुबह और शाम हल्की धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने बताया है कि जैसे जैसे नवंबर बढ़ेगा, ठंड बढ़ती जाएगी। रात का तापमान तो स्थिर रहेगा, मगर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, धूप भी निकलेगी। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 से फिर बढ़ेगा बढ़ेगा
प्रदूषण से कुछ दिन राहत मिलने के बाद चंडीगढ़ का एक्यूआई फिर से बढ़ने लगेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि 12 नवंबर के आसपास हवाओं की दिशाओं में कुछ परिवर्तन आएगा। उसके बाद एक्यूआई फिर से बढ़ेगा। हालांकि, रविवार को सेक्टर 25 का एक्यूआई 141 दर्ज किया गया, जो मध्यम की श्रेणी में आता है। पिछले दिनों बारिश के वक्त एक्यूआई 85 दर्ज किया गया था।


एक्यूआई 0 से 50 के बीच होने पर ‘अच्छा’ होता है, जबकि 51 से 100 के बीच होने पर ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच होने पर उसे ‘गंभीर’ समझा जाता है। दिवाली के दिन कई जगह एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया था, जो गंभीर की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed