{"_id":"695c1e7b60f5ab45b20baaef","slug":"snatching-took-place-after-withdrawing-money-from-atm-incident-took-place-in-broad-daylight-in-mdc-sector-4-panchkula-news-c-87-1-pan1011-131335-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: एटीएम से पैसे निकालते ही स्नैचिंग, एमडीसी सेक्टर-4 में दिनदहाड़े वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: एटीएम से पैसे निकालते ही स्नैचिंग, एमडीसी सेक्टर-4 में दिनदहाड़े वारदात
विज्ञापन
एमडीसी सेक्टर-4 में बेखौफ बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एमडीसी सेक्टर-4 में सोमवार दोपहर एटीएम से पैसे निकालकर बाहर आए एक व्यक्ति के साथ दिनदहाड़े स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे व्यक्ति एटीएम से एक हजार रुपये निकालकर बाहर आया और वहीं खड़े होकर पैसे गिनने लगा। इसी दौरान एक्टिवा पर सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे और हाथ से रुपये छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना की सूचना पीड़ित ने दोपहर 2:36 बजे डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी एमडीसी थाना पुलिस को दी। इसके बाद एमडीसी क्षेत्र में लगे सभी पुलिस नाकों पर अलर्ट संदेश सर्कुलेट कर दिया गया।
विज्ञापन
एमडीसी थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ मामले की पड़ताल शुरू की। एमडीसी थाना के एसएचओ मुनीष कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दिनदहाड़े एटीएम के बाहर हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने एटीएम के आसपास पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।