फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatching from a woman returning after paying obeisance at the Gurudwara

Panchkula News: गुरुद्वारा में मत्था टेककर लौट रही महिला से स्नैचिंग

Mon, 12 Jan 2026 02:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Mon, 12 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Snatching from a woman returning after paying obeisance at the Gurudwara
लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया, मोरनी टी-पॉइंट पर छीनी चेन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। नाडा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेककर घर लौट रही एक बुजुर्ग महिला के साथ स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के विभिन्न रूटों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वारदात के समय और स्थान के आसपास का मोबाइल डंप भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12.15 बजे डेराबस्सी निवासी महिला के साथ स्नैचिंग की सूचना मिली। महिला ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे नाडा साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेकने आई थी। दोपहर करीब 12 बजे घर लौटते समय वह गुरुद्वारा के बाहर एक अनजान व्यक्ति की कार में मोरनी टी-प्वाइंट तक जाने के लिए बैठ गई। कार में पहले से दो-तीन युवक मौजूद थे।
विज्ञापन


महिला के अनुसार जैसे ही वह मोरनी टी-प्वाइंट के पास कार से उतरी, आरोपियों ने उसकी चेन छीन ली और फरार हो गए। देर शाम तक महिला की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई थी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीमंदिर थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे चेन स्नैचिंग की सूचना मिली थी। महिला ने कार से उतरते समय स्नैचिंग होने की बात बताई है। फिलहाल जहां-जहां से महिला गुजरी, उन मार्गों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed