फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snatchers snatched earrings from women who had stepped out in the morning to get milk.

Panchkula News: सुबह दूध लेने निकलीं महिलाओं के कानों से स्नैचरों ने बालियां छीनीं

Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Snatchers snatched earrings from women who had stepped out in the morning to get milk.
महिलाओं से बालियां छीनकर भागते बदमाश
जुलाई से अब तक स्नैचिंग की 9 वारदातें, चेन-लॉकेट और पर्स झपटकर भागे बदमाश
विज्ञापन

एक ही दिन सकेतड़ी में दो महिलाओं से वारदात, सेक्टर-21 में पर्स झपटा; गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर में स्नैचर अब इतने बेखौफ हो गए हैं कि तड़के घर से दूध लेने निकली महिलाओं को भी निशाना बनाने से नहीं डर रहे। शुक्रवार सुबह सकेतड़ी में तीन बदमाशों ने दो महिलाओं को पीछे से पकड़कर सड़क पर गिराया और उनके कानों से सोने की बालियां नोंच लीं। बालियां खींचने से दोनों महिलाओं के कान फट गए और खून निकल आया। इसी दिन सेक्टर-21 में भी बाइक सवार बदमाश एक महिला का पर्स झपटकर फरार हो गया। लगातार हो रही इन वारदातों ने पुलिस की गश्त और शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जुलाई से अब तक स्नैचिंग की नौ वारदात सामने आ चुकी हैं।
सकेतड़ी की मानव कॉलोनी निवासी रीता और वीना शुक्रवार सुबह करीब 4:15 बजे महादेवपुर की ओर दूध लेने जा रही थीं। इसी दौरान चेहरे कपड़े से ढके तीन युवक पीछे से आए और दोनों महिलाओं को पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपियों ने जबरन उनके कानों से बालियां खींच लीं। रीता की तीन और वीना की दो बालियां आरोपी ले गए। महिलाओं के कान फट गए और खून निकलने लगा। शिकायत में महिलाओं ने अभद्र व्यवहार, छेड़छाड़ और गाली-गलौज का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


10 से 15 सेकेंड में वारदात, पैदल भागे बदमाश
सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश महिलाओं के पीछे आते दिखाई दे रहे हैं। मौका मिलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दिया और पैदल फरार हो गए। पूरी घटना करीब 10 से 15 सेकेंड में हुई। रीता के पति ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। दोनों महिलाओं को सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-21 में महिला का पर्स झपटा
शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-21 के रेजिडेंशियल एरिया में निजी अस्पताल जा रही मोहाली निवासी महिला का पर्स बाइक सवार युवक झपटकर फरार हो गया। पर्स में करीब 2500 रुपये, दस्तावेज, एटीएम और डेबिट कार्ड थे। महिला ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी है।

एक नजर में हाल की वारदातें
14 अगस्त, सेक्टर-10: मॉर्निंग वॉक से लौट रहे अमित कौशिक के गले से पल्सर सवार दो युवकों ने करीब 2.25 तोले की सोने की चेन झपटी।
8 अगस्त, बुढ़नपुर: ट्यूबवेल के पास बाइक सवार दो युवकों ने मीरा कुंवर के गले से मोती की माला और करीब दो ग्राम का सोने का लॉकेट झपटा।
1 अगस्त, सेक्टर-7: पैदल जा रही रामकली के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने का लॉकेट झपटा। भागते समय बाइक गिरने के बावजूद आरोपी फरार हो गए।
26 जुलाई, सेक्टर-17: रात करीब 9:45 बजे मोहित मित्तल के गले से बाइक सवार दो युवक सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
25 जुलाई, सेक्टर-16: बच्चों को स्कूल से लेकर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपटी।
14 जुलाई, सेक्टर-5: युवती से चेन झपटकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने मौके पर पकड़ लिया।
3 जुलाई, सेक्टर-4: मॉर्निंग वॉक से लौट रही महिला के गले से काले रंग की स्प्लेंडर बाइक सवार दो बदमाश करीब दो तोले की चेन झपटकर फरार हो गए।

सुबह की सैर करने वालों में भी डर
लगातार सामने आ रही स्नैचिंग की घटनाओं से सुबह-शाम पैदल निकलने वाले लोगों में भी डर बढ़ रहा है। अधिकांश वारदातों में बदमाश बाइक से पीछे से आते हैं और कुछ ही सेकेंड में चेन या लॉकेट झपटकर भाग जाते हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। हालांकि, लगातार हो रही वारदातें यह सवाल जरूर खड़ा कर रही हैं कि शहर में स्नैचरों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी है।


कोट
हमने हाल के कई स्नैचिंग मामलों को सुलझाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सकेतड़ी मामले में भी संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द गिरफ्तारी होगी। पिछले 10 वर्षों के चोरी, स्नैचिंग और लूट के मामलों में शामिल अपराधियों का रिकॉर्ड भी दोबारा सत्यापित कर रहे हैं, ताकि सक्रिय अपराधियों पर नजर रखी जा सके।
अमरिंदर सिंह, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed