फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Snake in Civil Hospital: Panic among patients due to lack of cleaning of garbage

सिविल अस्पताल में सांप : कबाड़ की सफाई नहीं होने से मरीजों में दहशत

Mon, 21 Oct 2024 04:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Snake in Civil Hospital: Panic among patients due to lack of cleaning of garbage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में सांप निकलने और मरीज को काटने के बाद स्टाफ, अन्य मरीजों और उनके तीमारदारों में दहशत का माहौल है। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार बार-बार अपने बेड के नीचे की जांच कर रहे हैं। स्टाफ दबी जुबान से यह कह रहा है कि अस्पताल की सही तरीके से झाड़ियों और इमरजेंसी के अंदर बने कबाड़ की सफाई नहीं हुई है। इस कारण वहां पर बड़े-बड़े बिल बने हुए हैं। इसमें चूहे भी रह रहे हैं। चूहों को खाने के लिए सांप आ रहे हैं। इस कारण यहां पर सांप निकलने का खतरा लगातार बना हुआ है।
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की डायलिसिस यूनिट में 60 वर्षीय व्यक्ति हरिशंकर ने काटने पर शनिवार को सांप को पकड़ लिया था। यूनिट में सांप आने के बाद दहशत का माहौल बन गया था। मरीजों का कहना है कि डायलिसिस यूनिट और इमरजेंसी वार्ड के पीछे कूड़े का ढेर लगा है। इसमें से सांप आ सकता है। इस तरह का भय बना हुआ है। इस लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


अस्पताल में डर लग रहा
अस्पताल का कबाड़ साफ नहीं होने के कारण सांप निकलने का डर बना है। इमरजेंसी के पीछे यह कबाड़ लगा है। सांप इसी से निकलकर गया था। अस्पताल में बेड पर लेटने में भी डर लग रहा है। इस तरह के हालात पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से काम किया जाए। - हंसराज, मरीज
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई नहीं होने के बाद बने ऐसे हालात
मरीज अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए आता है। अस्पताल में कबाड़ रखा हुआ है। इसे हटाया नहीं जा रहा है। इस पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इस तरह कबाड़ नहीं हटाने से दहशत में इलाज करवा रहे हैं। - धीरज, मरीज


अस्पताल में रखे कबाड़ और घास को जल्द कटवाएंगे। इसके लिए जल्द ही सफाई कर्मियों को सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल के ग्राउंड सहित सभी जगह सफाई करवाई गई है। -डॉ. जितेंदर सिंह, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed