{"_id":"67e99f05f6ffa1acd0037b25","slug":"smuggler-who-came-to-supply-opium-arrested-panchkula-news-c-87-1-pk11006-121021-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अफीम की सप्लाई देने आया तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अफीम की सप्लाई देने आया तस्कर काबू
Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 केसी सिनेमा के पास पार्किंग में अफीम की सप्लाई देने आए तस्कर को सेक्टर-5 पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर दो किलो 154 ग्राम अफीम बरामद की गई है। पकड़े आरोपी की पहचान राजेश वर्मा निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस धारा के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी हितेंद्र सिंह ने बताया कि तस्कर मोटरसाइकिल से सप्लाई देने आया था। गुप्त सूचना पर सेक्टर-5 केसी सिनेमा के पास बनी पार्किंग में तस्कर को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से अफीम की तस्करी करता रहा है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।