{"_id":"673bb149ac0b6dec650d89b4","slug":"smuggler-caught-in-raipurrani-5282-grams-of-heroin-recovered-panchkula-news-c-87-1-pan1007-117120-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रायपुररानी में तस्कर काबू, 52.82 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रायपुररानी में तस्कर काबू, 52.82 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन
रायपुररानी। क्षेत्र में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। थाना रायपुररानी की टीम ने 52.82 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि आरोपी की पहचान मयंक सिंह उर्फ मान सिंह (23 वर्ष), निवासी गांव हंगोला थाना रायपुररानी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मयंक सिंह नामक व्यक्ति ड्रग्स बेचने का काम करता है। हंगोला गांव से किसी ग्राहक को हेरोइन बेचने जाने वाला है। सूचना मिलते ही थाना रायपुररानी के प्रभारी सुखबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फिरोजपुर-हगौला रोड पर नाकाबंदी की। जैसे ही संदिग्ध व्यक्ति मौके पर पहुंचा, पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान मयंक सिंह के रूप में हुई।