फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler arrested with drugs worth nine lakhs, taken on six-day remand

Panchkula News: नौ लाख की ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार, छह दिन के रिमांड पर लिया

Sun, 13 Jul 2025 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with drugs worth nine lakhs, taken on six-day remand
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज की टीम ने आईटी पार्क के पास ड्रग्स के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हर्षवर्धन नाहरवाल (43) सेक्टर-24 का रहने वाला है। पुलिस ने इसको जिला अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस इससे पूछताछ के आधार पर पंचकूला समेत कई जगह दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पंचकूला डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि हमारी एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक पंचकूला में नशा तस्करी करता है और वह सेक्टर-24 स्थित आईटी पार्क से सेक्टर-28 की ओर जाने वाली सड़क पर किसी को नशा सप्लाई करने वाला है। इस पर पुलिस की ओर से आरोपी को सेक्टर-24 आईटी पार्क रोड पर गिरफ्तार किया। सूचना पर एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की टीम ने सेक्टर-24 में मौके पर पहुंचकर एक स्कोडा कार को रोका और उसमें सवार युवक को काबू किया। इससे तलाशी में एमडीएमए (मिथाइलीन डाइऑक्सी मेथाफेटामिन) नामक ड्रग्स 23 ग्राम मात्रा में तथा 150 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से बरामद एमडीएमए की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9 लाख 20 हजार रुपये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला थाना चंडीमंदिर में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम ने बताया कि आरोपी नशा कहां से खरीदकर तस्करी के लिए आया था। पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस इस पूरे गिरोह और नेटवर्क की तह तक जाकर तस्करों की कड़ी जोड़ने में जुटी है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी से संबंधित एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed