फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Smuggler arrested, police recovered 3.900 kg of ganja

तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 3.900 किलो गांजा किया बरामद

Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested, police recovered 3.900 kg of ganja
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और उनकी टीम ने सेक्टर-20 से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी भारी मात्रा में गांजा स्कूटर में छिपाकर ले जा रहा था। आरोपी के पास से 3.900 किलो गांजा बरामद हुआ है। उसकी पहचान अमित कुमार मौली जांगरा चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच-19 की टीम बुधवार को गस्त कर रही थी। टीम सेक्टर-20 मार्केट में मौजूद थी।
विज्ञापन

टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमित कुमार सेक्टर-20 में गांजे की तस्करी करता है। वह आज भी गांजा सप्लाई करने जाएगा। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने नाकाबंदी शुरू कर दी। उसी दौरान एक स्कूटर सवार युवक सेब मंडी सेक्टर-20 की तरफ से आता नजर आया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू किया और उसके स्कूटर से गांजा बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed