{"_id":"5de96c5d8ebc3e54cc611fde","slug":"smart-electricity-meters-will-be-installed-in-the-city-from-new-year-panchkula-news-pkl3590414152","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल से शहर में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल से शहर में लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिजली विभाग ने शहर में स्मार्ट बिजली मीटर लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। सेक्टर-18 में इस प्रोजेक्ट के लिए ऑफिस तैयार हो रहा है, जिसका काम लगभग पूरा हो चुका है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, स्मार्ट मीटर विभाग के पास पहुंच गए हैं और जनवरी से उन्हें लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
शहर की बिजली व्यवस्था को सरल और बेहतर बनाने के लिए घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का पायलट प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इस पर करीब 260 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्मार्ट मीटर केे लगने के बाद बिजली चोरी और मीटर से छेड़छाड़ जैसी शिकायतें दूर हो जाएंगी। बिजली विभाग के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर सीडी सांगवान के अनुसार, प्रथम चरण में इंडस्ट्रियल एरिया के 25 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। सेक्टर-18 में ऑफिस लगभग तैयार हो चुका है। 15 दिन के अंदर ऑफिस बिजली विभाग को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद वह शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर दिया जाएगा।
स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसे छेड़ना उपभोक्ता को महंगा पड़ेगा। किसी ने इसमें गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कंपनी के कंट्रोल रूम में जानकारी पहुंच जाएगी। सर्विस क्रमांक, उपभोक्ता के नाम सहित अन्य जानकारियां सेंट्रल सर्वर पर पहुंचेंगी, जिसके बाद विभागीय अधिकारी के मोबाइल पर अलर्ट पहुंच जाएगा। इसके बाद तत्काल उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जाएगा। शहर के करीब 2.20 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का प्लान है। शुरुआती दौर में अधिकतम लाइन लॉस वाले एरिया में 25 हजार मीटर लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया इलाके में अधिक लॉस हो रहा है। यहां पर रीडिंग, बिलिंग और वसूली में ज्यादा समस्या हो रही है।