{"_id":"5d8144688ebc3e014f25d85b","slug":"smart-city-chandigarh-panchkula-news-pkl3509820133","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए आईं 8 कंपनियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए आईं 8 कंपनियां
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी योजना के तहत सेक्टर 17 में बनने वाले इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए मंगलवार को आठ कंपनियों के आवेदन आए हैं। अब सभी कंपनियों की फाइनेंशियल बिड तैयार की जाएगी। उसके बाद बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सामने चयनित कंपनी को लाया जाएगा। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों का मानना है कि अगले 10 दिनों मे टेंडर फाइनल कर दिए जाएंगे।
199 करोड़ रुपये कुल बजट से बनने वाले इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर के लिए प्रारंभिक बजट 12 करोड़ है। हालांकि अभी तक यहां कुछ पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने मकान खाली नहीं किए हैं, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही उन्हें हटाकर पजेशन ले लिया जाएगा। मंगलवार को गोरजा कंसल्टेंट, हंसराज कोहली एंड कंपनी, एमडीपी इंफ्रा इंडिया पीवीटी लिमिटेड, पिरामिड बिल्डर्स, आरके कंस्ट्रक्शन, एसआर अशोक एंड एसोसिएट्स, शामलाल गुप्ता एंड संस, वासु कंस्ट्रक्शन कंपनी ने आवेदन किया है।
स्मार्ट सिटी के जीएम ने कहा कि एक साल में इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर बनकर तैयार हो जाएगा। यह देश का अत्याधुनिक सुविधा से युक्त पहला इंटीग्रेटेड सिटी कमांड कंट्रोल सेंटर होगा। इसमें पुलिस और आम जनजीवन से जुड़ी समस्याओं को लेकर हेल्पलाइन सेंटर होंगे। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर कुल 943 कैमरे लगाए जाने हैं। जिनमें सरकारी स्कूल, अस्पताल, पार्क, सामुदायिक केंद्र आदि शामिल हैं। इसके अलावा शहर में 40 अलग-अलग स्थानों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर), रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) और ओवर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम (ओएसडीएस) कैमरे भी लगाए जाएंगे।