{"_id":"67841bdb4ce17e56520a0945","slug":"smart-be-alertbe-safe-police-are-not-available-at-night-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-14115-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियार : सतर्क रहें...सुरक्षित रहें, रात को नहीं मिलती पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियार : सतर्क रहें...सुरक्षित रहें, रात को नहीं मिलती पुलिस
विज्ञापन
पंचकूला। शहरवासियों को सुरक्षित रहना है तो उनको खुद जागना पड़ेगा। रात को पंचकूला पुलिस सो जाती है। अमर उजाला की टीम ने शनिवार रात 11.47 से 1.05 बजे तक शहर के चौराहों और सड़कों की पड़ताल की तो पुलिस कहीं भी नहीं मिली। बारिश के बावजूद शहर के लोगों की सुरक्षा का हाल जांचने टीम आधी रात को सड़कों पर निकली थी।
इसमें सेक्टर-10/11 से बेला विस्टा चौक, मोरनी टी-पॉइंट और सेक्टर-22, 23, 24, 25 में न तो पुलिस की गश्त नजर आई न ही कहीं नाका लगा था। इन्हीं कारणों से शहर में चोरी, स्नैचिंग, हत्या की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इस कारण शहर के लोग भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
बेला विस्टा चौक पर भी था सन्नाटा
बेला विस्टा चौक पर पीसीआर के खड़े होने वाली जगह बनाई गई है। रात 11.47 बजे यहां पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। यहां पर शहर के मुख्य सेक्टर को जोड़ने वाली सड़कें जाती हैंं। इसके बाद यहां पर कोई गश्त भी पुलिस की नहीं मिली।
विज्ञापन
माजरी चौक पर भी नहीं तैनात रही पुलिस
रात 12 बजे अमर उजाला की टीम माजरी चौक पर पहुंची। यहां भी वाहन तेज रफ्तार से गुजर रहे थे। यहां पर इनको रोकने और जांचने वाला कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। यहां वाहनों का अवागमन सबसे ज्यादा होता है। शहर के बाहर और अंदर जाने वाली रोड पर भी रात के समय कोई पुलिस तैनात नहीं मिली।
मोरनी टी-पॉइंट पर भी नहीं मिली पुलिस
अमर उजाला की टीम पंचकूला माजरी चौक से रात को 12.50 बजे मोरनी टी-पॉइंट पर पहुंची। यहां पर भी पीसीआर, राइडर और पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिले। इस पॉइंट से वाहनों का आवागमन अधिक नजर आया। यहां ट्रैफिक लाइट पर 1:40 मिनट में 78 वाहन गुजरे। रेड लाइट होने के बाद भी वाहन चालक नियम का उल्लंघन कर रहे थे।
सेक्टर-25 सहित इन सेक्टरों में नहीं तैनात मिली पुलिस
सेक्टर-25 की मार्केट में देर रात 1.04 बजे टीम पहुंची। मार्केट में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। सोसाइटी और पार्कों के पास अंधेरा छाया रहा। इस मुद्दे को लेकर सेक्टर-25 की महिलाओं ने पुलिस तैनात करने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रात के समय पुलिस की गश्त नहीं मिली। शहर के सेक्टर-22, 23, 24 में भी पुलिस की तैनाती नहीं दिखी।
सेक्टर-9/11 चौक पर पसरा रहा सन्नाटा
टीम को रात 12.50 बजे सेक्टर-9/11 चौक पर सन्नाटा पसरा मिला। पुलिस टीम की भी कोई गश्त नहीं थी। इस दौरान लोग वाहनों फर्राटे से चलाते नजर आए।
पुलिस की पीसीआर और राइडर लगाई गई है। इसके अलावा सभी पुलिस थानों और चौकियों को भी गश्त करने के निर्देश हैं। पुलिस की टीम कोताही करेगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। - हिमाद्रि कौशिक, डीसीपी, पंचकूला