फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slogans of Jai Shri Ram raised in the road show, Nadda said - Modi government has to be formed for the third time also

Panchkula News: रोड शो में लगे जय श्रीराम के नारे, नड्डा बोले-तीसरी बार भी बनानी है मोदी सरकार

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Slogans of Jai Shri Ram raised in the road show, Nadda said - Modi government has to be formed for the third time also
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। सुबह दस बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता टैंक चौक के पास पहुंचने लगे थे। शनिवार दोपहर करीब 12.45 बजे सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के सामने से रोड शो की शुरुआत हुई।
वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम के गुंजायमान नारों के साथ लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम मनोहर लाल का अभिनंदन किया। एक खुली गाड़ी में जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी खड़े थे। पीछे दूसरी गाड़ी में विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ मौजूद थे। नड्डा और मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की गाड़ी के आगे-आगे लोग वंदे मातरम, भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाते व देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। कार्यकर्ताओं के जोशखरोश को देख नड्डा ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा सरकार को दस में से दस नंबर आएंगे (सभी दस लोकसभा सीटों पर भाजपा जीत हासिल करेगी)। मैं एडवांस बुकिंग कर रहा हूं। उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को लेकर आए हैं कि तीसरी बार फिर मोदी सरकार बनानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि हरियाणा की मनोहर सरकार को भी मजबूत रखेंगे ना? इस पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जयकारे लगाकर इशारा किया कि प्रदेश में भी तीसरी बार मनोहर-सरकार ही बनेगी। सेक्टर के लोगों भी अपने घर के छतों पर खड़े होकर इस रोड शो को देखा। 43 मिनट का रोड शो करीब1.28 बजे बेला बिस्टा चौक के पास संपन्न हुआ।

भीड़ को देख गदगद हुए नड्डा
पंचकूला के टैंक चौक से बेला विस्टा चौक तक रोड शो में उमड़ी भीड़ को देखकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तो गदगद हुए ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, मानद महासचिव रंजीता मेहता के चेहरे भी खिले दिखाई दिए। खास बात यह भी रही कि रोड शो में लोग जय श्रीराम के नारे लगाकर अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर खुशी जता रहे थे। इस दौरान किसानों ने नड्डा, मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी को गन्ना भेंटकर उनका सम्मान किया। किसानों ने मोदी-मनोहर सरकार द्वारा किसानों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर खुशी जाहिर की।


शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि
रोड शो के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के अन्य नेताओं ने अशोक चक्र से सम्मानित शहीद मेजर संदीप सांकला की प्रतिमा पर पुष्प-माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेताओं ने शहीद की मां मंजू कंवर और जेएस कंवर से मुलाकात कर उनकी खैरियत भी पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed