फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Slogans against the government by playing thali and spoon

थाली और चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 02:57 AM IST
विज्ञापन
Slogans against the government by playing thali and spoon
पंचकूला। आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने बुधवार को 14वें दिन भी प्रदर्शन जारी रखा। सेक्टर-5 धरनास्थल पर संयुक्त तालमेल कमेटी आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर यूनियन ने हरियाणा सरकार से मांगें लागू करवाने के लिए नारेबाजी करते हुए थाली चम्मच बजाया। वर्कर्स ने कहा कि यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाएंगी। धरना जिला प्रधान शारदा रत्न की अध्यक्षता में दिया गया।
विज्ञापन

प्रधान शारदा रत्न व माया रानी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी अनदेखी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। सरकार प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 2017 में घोषणा हुई कि न्यूनतम वेज लागू किए जाएं, लेकिन यह आज तक लागू नहीं हो पाए। 2018 में सरकार से हुए समझौते को लागू करते हुए महंगाई भत्ते की तमाम किस्त जोड़ कर दिया जाए। आंगनबाड़ी वर्कर को एरियर का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना न करते हुए विभाग वर्कर से बिना फोन व अन्य संसाधन ऑनलाइन काम न करवाया जाए। रिटायरमेंट पर वर्कर को पांच लाख रुपये व हेल्पर को तीन लाख रुपये दिए जाएं। धरने में रीना, सरिता, दलजीत, प्रेमलता, बलबीर, सुलोचना, बबली, नीलम रानी, शीला ,उमा, हीरा, रंजना , सरोजबाला, विशेष रानी ने सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed