{"_id":"6057a8ef8ebc3e590a0049fe","slug":"six-year-old-child-jumped-and-fell-under-the-wheel-of-a-truck-died-pkl-office-news-pkl4079261112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह वर्षीय बच्चा उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह वर्षीय बच्चा उछलकर ट्रक के पहिये के नीचे आया, मौत
विज्ञापन
पंचकूला। गुरुद्वारा नाडा साहिब पत्नी और बच्चे के साथ माथा टेकने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से मारी की छह साल का बच्चा मनकीरत बाइक से उछल कर सड़क के बीच जा गिरा। इसके बाद ट्रक बच्चे की गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे मनकीरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां रूपिंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज पीजीआई में चल रहा है। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे माजरी चौक के पास हुआ।
लोगों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला रूपिंदर कौर और उसके पति गुरप्रीत सिंह को सेक्टर-6 स्थित अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने रूपिंदर कौर की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, गुरप्रीत को हल्की चोट आई है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह चंडीमंदिर कैंट एरिया में बतौर नायब हवलदार तैनात है। वह रविवार को पत्नी और बच्चे के साथ गुरुद्वारा नाडा साहिब माथा टेकने जा रहा था।
गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब वह माजरी चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठा मनकीरत उछल कर सड़क के बीच गिरा। इसके बाद ट्रक उसकी गर्दन के ऊपर से गुजर गया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।