फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Six officers removed from Punjab Vigilance Bureau

Panchkula News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो से छह अफसर हटाए, 11 को नियुक्ति

Sat, 13 May 2023 01:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Six officers removed from Punjab Vigilance Bureau
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य विजिलेंस ब्यूरो में तैनात छह पीपीएस अधिकारियों को हटाते हुए 11 अन्य पीपीएस अधिकारियों की विजिलेंस ब्यूरो में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। हटाए गए अधिकारियों को अगली नियुक्ति के लिए डीजीपी पंजाब पुलिस के समक्ष रिपोर्ट करने को कहा गया है। आदेश में कहा गया है कि पंजाब स्टेट विजिलेंस कमिशन एक्ट 2020 के सेक्शन 24 के तहत गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 11 पीपीएस अधिकारियों की विजिलेंस ब्यूरो में नियुक्ति की जा रही है। इन सभी अधिकारियों को विजिलेंस ब्यूरो को मुख्य निदेशक के समक्ष रिपोर्ट करने को कहा गया है। यह पीपीएस अधिकारी हैं- दिग्विजय कपिल, राजन शर्मा, सुरिंदर सिंह, प्रभजोत कौर, गणेश कुमार, सर्बजीत सिंह बराड़, बलकार सिंह, नवदीप सिंह, सुखदेव सिंह और अमृतपाल सिंह। इन अधिकारियों में से नवदीप सिंह, सुखदेव सिंह और अमृतपाल सिंह को डीएसपी के पद पर प्रमोट करते हुए नियुक्ति दी गई है। इससे पहले, विजिलेंस ब्यूरो से जिन अधिकारियों को हटाया गया है, उनके नाम हैं- गगन अजीत सिंह, विकास सबरवाल, गुरिंदरजीत सिंह, हंस राज, अजय कुमार और अछरू राम।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed