{"_id":"6275725774884c71c64de7e0","slug":"six-new-corona-patients-found-in-panchkula-pkl-office-news-pkl4498421100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला में कोरोना के छह नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला में कोरोना के छह नए मरीज मिले
विज्ञापन
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को जारी की गई रिपोर्ट में छह नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 22 हो गई है। ये सभी संक्रमित अपने घरों में ही आइसोलेट हैं।
डिप्टी सिविल सर्जन राजीव नरवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार जांच एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने 363 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी।
शुक्रवार को संक्रमित छह मरीजों में से तीन महिला और तीन पुरुष हैं। इनमें से पांच मरीज पंचकूला और एक मरीज किसी अन्य जिले का है। अब तक जिले में 414 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। कुल 58598 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 44213 मरीज पंचकूला के ही रहने वाले हैं। अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने कुल 618139 सैंपलों की जांच की है।