{"_id":"66b6cc265fcf54c26e07a9aa","slug":"six-murderers-arrested-in-land-dispute-dead-body-cremated-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-114710-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जमीन के विवाद में छह हत्यारोपी गिरफ्तार, शव का किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जमीन के विवाद में छह हत्यारोपी गिरफ्तार, शव का किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
पिंजौर। जमीन के विवाद में हरप्रीत सिंह की हत्या के आरोपियों तीन महिलाओं समेत चार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इस मामले में पुलिस अभी तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शुक्रवार को हरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने वीरवार को आरोपी सुरिंद्र सिंह, गुरजीत सिंह उर्फ सैंटी को नारायणगढ़ से गिरफ्तार किया था। उनको कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की गई थी। थाना प्रभारी सोमवीर ढाका ने बताया कि कुलविंदर कौर, गुरजंट सिंह, रज्जी और बिल्ला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में गुरविंदर सिंह अभी फरार है।
बता दें कि वीरवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर मृतक के परिजनों ने धरना देकर प्रदर्शन कर पिंजौर थाने के समीप करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम किया था। पुलिस के आश्वासन के बाद परिजन इस शर्त पर रोड से हटे कि शुक्रवार की शाम तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वे टोल प्लॉजा चंडीमंदिर पर जाम लगाएंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर मृतक के परिजनों ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।